Advertisement

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
सितारगंज। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 384/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार (26) पुत्र राम प्रताप, निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत को उसके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की करीब एक वर्ष पहले शक्तिफार्म के बरुवाबाग क्षेत्र में महिला से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच परिचय और संबंध बने। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से पीछे हट गया।
विवेचना के दौरान वादिनी के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने की बात पुलिस ने कही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, कांस्टेबल पंकज बसेड़ा और कांस्टेबल सुनील पाठक शामिल रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *