समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड पुलिस ने अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है ।
कोतवाली लक्सर हरिद्वार की पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के विरुद्व छापेमारी में कार्यवाही के दौरान मौके से दो वाहनों को सीज किया है पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है ।
प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देश पर लक्सर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान थानाक्षेत्र में अवैध खनन कारोबारियों के विरुद्व कार्यवाही करते हुए 01 टेक्टर ट्राली,01 ट्रक सीज किया गया। पकड़े गए वाहनों की पहचान-वाहन टैक्टर यूके 08 एफ 0935 व-वाहन ट्रक न0-यूके13सीए 0376 के रूप में हुई है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ दी है।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 रोहित कुमार
2-हे0कानि0 मनोज मिनान
3-कानि0 कपिल देव
