ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here


नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार — रामनगर पुलिस ने अवैध गांजा किया बरामद ।।

रामनगर (नैनीताल)।
जनपद नैनीताल में “Mission Drug Free Devbhoomi 2025” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन से 45 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹11,25,000 बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ढेला पुल, मालधनचौड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान रामनगर की ओर से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो (संख्या UK18 G-7100) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तीन कट्टों में भरकर कुल 45 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने वाहन चालक हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह, निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर (उधम सिंह नगर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली रामनगर में FIR संख्या–380/25, धारा 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी एवं कर्मचारी: 1️⃣ उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी मालधनचौड़
2️⃣ उ0नि0 सुनील धानिक – चौकी प्रभारी पिरूमदारा
3️⃣ का0 गोविन्द सिंह
4️⃣ का0 कविन्द्र सिंह
5️⃣ का0 मेघा चन्द्र

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि जनपद नैनीताल में नशा तस्करी पर पूर्ण विराम लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *