एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों पर नशे के कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा वार
एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एक शराब तस्कर गिरफ्तार, 11 पेटी अवैध शराब बरामद

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

श्री प्रकाश चंद्र (एसपी सिटी हल्द्वानी) के मार्गदर्शन, श्री नितिन लोहनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण तथा श्री अमरचंद शर्मा (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी) के नेतृत्व में एसओजी व हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनांक 08 अक्टूबर 2025 की शाम ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास, नीम करौली प्रॉपर्टीज के निकट एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

बरामदगी का विवरण —

  • 11 पेटी (66 पव्वे मैकडेवल व्हिस्की)
  • 44 पव्वे 8 PM व्हिस्की
  • 24 बोतल Budweiser बीयर
  • 72 केन Budweiser बीयर
  • 19 हाफ मैकडेवल व्हिस्की
  • 33 पव्वे बकार्डी लेमन रम
  • 37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की
  • 12 बोतल कैप्टन मॉर्गन रम

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम —

  • उ.नि. राजेश जोशी (प्रभारी एसओजी)
  • उ.नि. मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर)
  • का. भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी)
  • का. अरुण राठौर (एसओजी)
  • का. अनिल टम्टा (चौकी टीपी नगर)

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *