कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह दानू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर 🕊️

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

लालकुआं/बिंदुखत्ता।
कांग्रेस संगठन से लंबे समय तक जुड़े रहे, तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व सैनिक एवं सस्ता ग़ल्ला विक्रेता बलवंत सिंह दानू (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बलवंत सिंह दानू ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस संगठन की जड़ों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। वे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता के प्रबंधक रहे और अनेक सामाजिक समितियों में सक्रिय भूमिका निभाई। बिंदुखत्ता की बसासत और विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा।

सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाले दानू आमजन की समस्याओं को उठाने में अग्रणी रहे। सस्ता ग़ल्ला विक्रेता के रूप में उन्होंने वर्षों तक सीधे जनता से जुड़कर उनकी परेशानियों को हल करने का प्रयास किया।

उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बलवंत सिंह दानू का जीवन समाजसेवा और संगठन को समर्पित रहा, उनका जाना बिंदुखत्ता ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *