लालकुआं। हल्दूचौड़ के बच्ची नवाड़ गांव में सड़क किनारे खड़ी कार में युवक-युवती को करीब एक घंटे तक बैठे देख ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। इसके बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया, जिसने दोनों को चौकी ले जाकर कार्रवाई की।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मंगलवार की देर शाम ग्राम बच्ची नवाड़ में एक घर के आगे कार में युवक-युवती के लंबे समय तक बैठे रहने पर स्थानीय लोग नाराज हो गए। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और दोनों का विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह युवक-युवती को हल्दूचौड़ चौकी ले आए। यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया, जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि युवक रुद्रपुर में काम करता है और बहेड़ी का निवासी है, जबकि युवती मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली है और हल्दूचौड़ में रिश्तेदारी में आई थी। दोनों की पहचान सिडकुल में हुई थी और इसी कारण वे कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसे गलत समझ लिया और हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने स्थिति को शांत कर दिया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *