Advertisement

24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून, 29 अगस्त। राजपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर केयरटेकर की हत्या की गुत्थी दून पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक का मोबाइल व नकदी बरामद कर ली है।

मामला सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास का है, जहां 68 वर्षीय जर्रार अहमद मृत पाए गए थे। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी प्रवीन रावत उर्फ अमन और पवन कुमार (दोनों उम्र 19 वर्ष) चोरी की नीयत से साइट पर पहुंचे थे। जेब से मोबाइल व नकदी निकालते समय जर्रार अहमद जाग गए और विरोध करने लगे, जिस पर आरोपियों ने सरिये से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से दोनों को ऑर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *