Advertisement

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, पूरी टीम लाइन हाजिर

नैनीताल। बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति और अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्यवाही न करने पर नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि लगातार निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने पर सैल में तैनात सभी कार्मिकों को 29 अगस्त को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। इनमें उपनिरीक्षक मंजू ज्याला, हेड कॉन्स्टेबल गीता कोठारी, महिला कॉन्स्टेबल दीपा सिंह, कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह, मनोज यादव और महिला कॉन्स्टेबल इंद्रा जोशी शामिल हैं।
एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *