Advertisement

रा.बा.इंटर कॉलेज चोरगलिया में धूमधाम से मनाई गई हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 📰

चोरगलिया, 29 अगस्त।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोरगलिया में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर विविध खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

व्यायाम शिक्षिका हेमा टाकूली के निर्देशन में छात्राओं ने मास ड्रिल पीटी, योगा, एरोबिक डांस, ऊँची कूद, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, खो-खो, बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान हेमा टाकूली ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त और महान खिलाड़ी बताया।

कक्षा 12 की छात्रा ज्योति रुबाली ने कार्यक्रम का उत्साहवर्धक संचालन किया जबकि छात्रा खुशबू बिष्ट ने मेजर ध्यानचंद पर अपने विचार रखे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को ऑनलाइन खेलों के दुष्परिणाम से बचने और शारीरिक खेलों की ओर प्रेरित किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और विभागीय खेल योजनाओं की जानकारी भी दी।

विजयी छात्राओं को पुरस्कृत कर मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्णिमा कांडपाल, दीप्ति जोशी, मुन्नी जोशी, तरुणा वर्मा, कैलाश भट्ट, नौमी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बेटियां खिलखिलाती हैं तो अच्छी लगती हैं, और इसी तरह बेटियों ने खेलों के माध्यम से मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।


Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *