समाचार सारांश टीम नेटवर्क: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक अतिथि शिक्षिका और छात्र के बीच प्रेम प्रसंग के चलते शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली। शिक्षिका का शव उसके घर में लटका मिला है। घटना की वजह फिलहाल छात्र द्वारा शादी से इनकार करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही हैं।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। नर्मदानगर थाना क्षेत्र के पुनासा में आईटीआई कॉलेज की 24 वर्षीय अतिथि शिक्षिका का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी पहचान रीवा निवासी प्रिया यादव के रूप में हुई है। घटना के वक्त प्रेमी स्टूडेंट भी कमरे में मौजूद था। उसी ने फंदे से उतारकर टीचर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में छात्र सपन यादव (24) ने बताया कि टीचर प्रिया से उसका पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों सजातीय थे और परिवार भी रिश्ते से वाकिफ थे। शुक्रवार सुबह प्रिया ने शादी की बात कही। इस पर सपन ने कहा कि वह पहले अपने पैरों पर खड़ा हो जाए, कोई काम-धंधा देख ले, फिर शादी करेंगे। इसी बात पर शिक्षिका नाराज हो गईं और मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गईं। करीब 15 मिनट बाद जब वह बाहर नहीं आईं तो देखा कि वह पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई है। आसपास के लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले गया।

पुलिस ने सपन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सपन ने पुलिस को बताया कि वह आईटीआई कॉलेज में मैकेनिकल ब्रांच के सेकेंड ईयर का छात्र है। कुछ समय पहले पीलिया के कारण बीमार था और गांव चला गया था। गुरुवार को शिक्षिका के बुलाने पर पुनासा आया और उसके कमरे में ही रुका था। इस बीच शादी की बात को लेकर वह नाराज हो गई और गलत कदम उठा लिया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। जांच उपरांत ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *