Advertisement

जनसुरक्षा से खिलवाड़ कर पिस्टल लहराना पड़ा भारी
काठगोदाम पुलिस की तत्परता से तीन युवको को सिखाया सबक, स्कूटी सीज

  काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत चांदमारी क्षेत्र में 03 युवक एक स्कूटी में सवार होकर पिस्टल लहराते हुए* देखे गए। उक्त घटना की सूचना पर *थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री पंकज जोशी* द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्यवाही करते हुए संदिग्ध स्कूटी को रोककर उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में प्रारंभिक पूछताछ व जांच से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त युवक खिलौने की पिस्टल को लहराकर*  भ्रमण कर रहे थे। 
 पब्लिक प्लेस में इस प्रकार हथियार जैसी वस्तु लहराने से *जनसुरक्षा एवं शांति भंग होने की संभावना* को देखते हुए स्कूटी को *सीज* कर दिया गया एवं तीनों युवकों का *धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान* किया गया।

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि हथियारनुमा वस्तुओं के साथ सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार का आचरण न करें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *