Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान सौरभ सोनी, पुत्र स्व. दिनेश लाल, निवासी ल्वार्खा पट्टी, रौनद रमोली, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है ।

टिहरी गढ़वाल

  1. जून को थाना लंबगांव पर वादी द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं लौटी।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, थाना प्रभारी लंबगांव को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जिस पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला द्वारा थाना लम्बगांव पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित कर 27.जून को थाना लंबगांव पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
    पुलिस की पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सौरभ सोनी, पुत्र स्व. दिनेश लाल, निवासी ल्वार्खा पट्टी, रौनद रमोली, जनपद टिहरी गढ़वाल ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाया तथा उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना कबूला
    इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मौके से गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा एवं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं मजिस्ट्रेटी बयान की कार्यवाही नियमानुसार की गई व पीड़िता को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

नामित पुलिस टीम –
1.अपर उप निरीक्षक श्री नागेंद्र सिंह
2.का0 श्री कर्ण सिंह
3.महिला कांस्टेबल सरोजनी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *