पंजाब के लु​धियाना में हत्या कर लाश को नीले ड्रम में भरने का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर हत्या करने वाले आरोपियों को 36 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मनोज उर्फ राजू के तौर पर हुई है। राजू की हत्या उसके दोस्त ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल महिला, उसका पति और दो नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फागू प्रसाद, उसकी पत्नी ऊषा देवी, बड़े बेटे नीरज कुमार, उत्तरप्रदेश के जिला कुशी नगर निवासी सीडू कुमार के तौर पर हुई है। मामले में आरोपी फागू प्रसाद के दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। आरोपी नीरज कुमार मृतक मनोज का दोस्त था। उक्त सभी आरोपियों ने मनोज के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
शराब पीकर हुआ झगड़ा, दोस्त के परिवार ने मिल कर मार डाला
लु​धियाना के एडीसीपी-2 करणवीर सिंह ने बताया कि मनोज और नीरज दोस्त थे। दोनों शराब के आदी थे और मनोज नीरज के घर आता-जाता था। हत्या वाले दिन भी नीरज और मनोज शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। नीरज के चिल्लाने की आवाज सुन उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे। सभी ने मनोज के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत के बाद आरोपियों ने शव को रात भर कमरे में ही रखा। अगले दिन सुबह शव खुर्द-बुर्द कर शव को कपड़े में लपेट कर रस्सी से बांध दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए एक नीला ड्रम खरीदा। इसके बाद शव को ड्रम में डाल कर ई-रिक्शा से खाली प्लाट में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरों ई-रिक्शा में ड्रम ले जाते दिखे
लुधियाना के ग्यासपुरा चौक के पास खाली प्लाट में नीले ड्रम के अंदर लाश मिलने से सनसनी फैल गई ​थी। उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी विशाल के साथ मिलकर पति सौरभ की इसी तरह से हत्या की थी और लाश को नीले रंग के ड्रम में भर दिया था। ऐसे में लु​धियाना पुलिस के लिए इस केस को सुलझाना बड़ी चुनौती थी। एडीसीपी करणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कई थ्योरियों पर काम किया। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। फुटेज खंगालने पर पुलिस की नजर एक ई-रिक्शा पर पड़ी, जिसमें कुछ लोग नीले रंग का भारी ड्रम ले जाते दिखे। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक रोहित को हिरासत में ले लिया और जब उस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने मामले का खुलासा कर दिया। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *