रामनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 09 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

13.06.25 को कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत शाने ए पंजाब ढाबे के पास दो पक्षों में मारपीट हुयी थी, जिसमें एक पक्ष के सारिम पुत्र असरफ की मृत्यु हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर एफ आई आर नं0–216/25 धारा 190/191(2)/191(3) /103 भादवि बनाम सिकन्दर आदि पंजीकृत की गयी। उक्त अभियोग में अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है । उक्त घटना में दुसरे पक्ष के सिकन्दर पुत्र उस्मान को भी सिर में गम्भीर चोटें आयीं थी, जिस सम्बन्ध में वादी उस्मान पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मौहल्ला गुलरघट्टी , रामनगर जिला नैनीताल की तहरीर पर थाना रामनगर पर मुकदमा एफ आई आर नं0 237/25 धारा 190,191(2),191(3),109,115,351(2),352, बी0एन0एस0 बनाम अविनाश आदि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना थाना व0उ0नि0 यूनुस खान द्वारा की जा रही है ।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा श्री प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी को विशेष टीम गठित कर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में सीओ रामनगर श्री सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पतारसी सुरागरसी आदि कार्यवाही कर घटना में शामिल अभियुक्तों की तस्दीक करते हुए मुख्य अभियुक्त अविनाश पुत्र विजय सिंह निवासी बेडाझाल रामनगर जिला नैनीताल सहित कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किये गये ।

बरामदगी का विवरण– 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद लोहे का फरसा

गिरफ्तार अभियुक्त–
(1) अंकित उर्फ छोटू पुत्र सुभाष सिंह निवासी बेड़ाझाल रामनगर जिला नैनीताल हाल निवासी स्टेडियम के पास काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर
(2) सौरभ पुत्र स्वराज सिंह निवासी बेडाझाल रामनगर जिला नैनीताल
(3) पवन सैनी पुत्र हरविंदर सिंह निवासी उपरोक्त
(4) अविनाश पुत्र विजय सिंह निवासी उपरोक्त
(5) आशीष शर्मा पुत्र स्व0 चन्द्रमोहन शर्मा निवासी उपरोक्त
(6) विशाल सैनी पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी उपरोक्त
(7) योगेन्द्र कुमार उर्फ जौनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी उपरोक्त
(8) मारूफ उर्फ वसीम पुत्र सलीम अहमद नि0 छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी रामनगर
(9) मौ0 शमी उर्फ चैप्सी पुत्र मौ0 सलीम उम्र 28 वर्ष नि0 उठपड़ाव खताड़ी रामनगर नैनी0

पुलिस टीम का विवरण–
1-SHO अरुण कुमार सैनी
2-व0उ0नि0 मौ0 यूनुस
3-उ0नि0 जोगा सिंह
4-उ0नि0 तारा सिंह राणा
5-उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
6-उ0नि0 गगनदीप सिंह
7-कानि0 गोविन्द सिंह
7-कानि0 जसवीर सिंह
8-कानि0 दिनेश नाथ
9-कानि0 अशोक काम्बोज
10-कानि0 महबूब आलम

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *