Advertisement

ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में छठ महापर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर एक मासूम छात्र के लिए काल बन गई। छठ घाट के पास झालर के संपर्क में आने से आठवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गदरपुर के नंदपुर गांव में छठ पूजा के आयोजन के दौरान घाट के पास बिजली की सजावटी झालर लगाई गई थी। रविवार को इसी झालर के संपर्क में आने से छात्र करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि किशोर की जान चली गई।

छठ महापर्व आस्था, विश्वास और खुशियों का पर्व है। घरों में उत्साह था, घाटों पर सजावट थी और पर्व की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। जिस उम्र में बच्चे सपनों की दुनिया सजाते हैं, उस उम्र में छात्र की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *