Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं दे रहे हैं चमोली में रविवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की खाई में कार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई यह घटना कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास की बताई जाती है जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे कार (uk 11TA 3880 ऑल्टो) अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन राम (54) पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम-पास्तोली थराली और दिनेश चन्द्र जोशी (60) पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शवो को बाहर निकाला और उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *