Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क-: पुरानी पेंशन की बहाली ही होगी स्व.डॉ.राम अशीष सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि- विजय बंधु

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ: अर्श सिटी सदरौना, पारा, लखनऊ में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु द्वारा पेंशन आंदोलन पर बनाई गई जनक्रांति मूवी रिलीज की गई और शहीद डॉ.राम अशीष सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण स्व.डॉ.राम अशीष सिंह के परिजनों यथा उनकी पत्नी रुचि मल्ल, सुपुत्र श्रेयांश सिंह, दिव्यांश सिंह , उनके भाई रामपाल सिंह व राम प्रवेश सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली ही डॉ.राम अशीष सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और जनक्रांति मूवी से पेंशन आंदोलन को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य महासंघ के महामंत्री अशोक कुमार जी ने कहा कि डॉ.राम अशीष जी की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे।
पी. डब्लू. डी.कर्मचारी संघ के भारत यादव ने कहा कि सच्चे अर्थों में डॉ. राम आशीष सिंह महापुरुष थे। उ प्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा जिस दिन डॉ.राम अशीष जी के कारण ही आज पेंशन आंदोलन अपने चरम पर है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि आज भारत के चार राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड ,हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में भी पुरानी पेंशन बहाल हो गई है और सरकार को भी अब पुरानी पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। सिंचाई विभाग के कर्मचारी नेता नरेंद्र कुमार व अमित कुमार ने कहा कि जनक्रांति मूवी डॉ.राम अशीष सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालने का काम करेगी । डिप्लोमा फार्मासिस्ट के नेता श्रवण सचान ने कहा कि डॉ राम अशीष सिंह जी शिक्षक व कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर डॉ आशाराम, चंद्रहास सिंह, सत्येन्द्र राय, डॉ आनंदवीर सिंह,विजय प्रताप, रंजना सिंह, विक्रमादित्य मौर्य,रजत प्रहरी, संदीप वर्मा, रवींद्र वर्मा, ओम प्रकाश, वीरेंद्र पटेल, संजय उपाध्याय, राकेश रमन, जनार्दन शुक्ला,राजेश जायसवाल, दानिश इमरान, मो oसूफियान, आशीष वर्मा समेत मंडलीय पदाधिकारीगण व जिला संयोजक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *