ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

थाना रायवाला

थाना रायवाला पर वादी निवासी वैदिक नगर रायवाला द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग बहन बिना बताये घर से कहीं चली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायवाला पर *मु0अ0सं0 89/25 धारा 137(2) भा0न्या0सं0* पंजीकृत किया गया। 
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से गुमशुदा के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। जानकारी के दौरान ज्ञात हुआ कि नाबालिग को दीपक दास नाम का एक लडका बहला फुसलाकर अपने साथ पंजाब लेकर गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अपहृता की बरामदगी के प्रयास किये गये। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप अपहृृता के गाजियाबाद में होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से अभियुक्त दीपक दास को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमें में धारा *64 भा0न्या0सं0 व 5(बी)/06 पोक्सो* अधि0 की बढौतरी की गयी । 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त: दीपक दास पुत्र सतीश दास नि0 ग्राम बास कांठल पट्टी दोगी थाना मुनि की रेती टिहरी गढवाल

हाल नि0 सरदारजी का मकान लाल तप्पड डोईवाला उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम
1- उ0नि0 कुशाल सिंह रावत
2- अ0उ0नि0 रामनिवास
2- का0 नन्दकिशोर
3- म0का0 रितु
4- म0का0 मनीषा

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *