Advertisement


लालकुआं

  • 18 जून की रैली की तैयारी में गांव गांव बैठकें जारी, राजस्व गांव और आवारा गोवंश के सवाल पर किसान महासभा का जन अभियान तेज
  • बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे पर राजनीतिक धोखाधड़ी कर रही धामी सरकार : आनन्द सिंह नेगी

बिंदुखत्ता राजस्व गांव पर राज्य सरकार से शीघ्रता से अधिसूचना जारी करने की मांग और आवारा गोवंश के दंश को झेल रही जनता की समस्या के स्थाई समाधान के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को रखने के लिए अखिल भारतीय किसान महासभा बिंदुखत्ता कमेटी द्वारा आहूत 18 जून की रैली के लिए जन अभियान तेज करते हुए पूरे बिंदुखत्ता में गांव गांव में बैठकें की जा रही हैं।

पुराना खत्ता, राजीव नगर, इन्द्रानगर, संजय नगर, तिवारी नगर, कार रोड आदि में हुई बैठकों में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि, बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे पर भाजपा की धामी सरकार राजनीतिक धोखाधड़ी कर रही है। भाजपा के लालकुआं विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट जनता को यह बता रहे हैं कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया, सारे प्रस्ताव, फाइल सबके सब फाइनल हो चुके हैं यदि यह सच है तो भूमि की पैमाईश कर राजस्व गांव की अधिसूचना जारी क्यों नहीं की जा रही है यह जवाब लालकुआं विधायक को जनता के सामने देना चाहिए। बिंदुखत्ता की जनता राजस्व गांव पर भाजपा की इस तरह की राजनीतिक धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, “आवारा गोवंश के कारण किसान और आम जनता परेशान है लेकिन बार बार बात उठाने के बावजूद राज्य सरकार और जिला प्रशासन उदासीन बने हुए हैं। आवारा गोवंश की यह परेशानी सरकार लेकर आई है इसलिए इसके सम्पूर्ण नुकसान की जिम्मेदारी सरकार की है। इसलिए सरकार को चाहिए पशुपालकों, किसानों व आमजन के पक्ष में निर्णय लेकर सरकारी आवारा गोवंश की समस्या का स्थाई समाधान करे।”

बैठकों में किसान नेताओं ने बिंदुखत्ता की संघर्षशील जनता से अपील की कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव तत्काल बनाए जाने और आवारा गोवंश की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 18 जून 2025 को होने जा रहे विशाल चेतावनी प्रदर्शन में बढ़ चढ कर शामिल हों। जनता गर्मी के बावजूद उत्साहित होकर रैली की तैयारी में शामिल हो रही है।

जन अभियान में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता आनन्द सिंह सिजवाली, विमला रौथाण, पुष्कर दुबड़िया, किशन बघरी, गोविन्द सिंह जीना, निर्मला शाही, अनीता अन्ना, हरीश भंडारी, बिशन दत्त जोशी, धीरज कुमार, गोपाल गड़िया, सुंदर रावत, सरिता जंगी, मुन्नी देवी, दीपा शर्मा, हंसी खत्री, प्रेमा देवी, शशि गड़िया, धन सिंह, बालम सिंह रावत, त्रिलोक राम, मीरा देवी, आनंद सिंह दानू, ललित जोशी, अंबा दत्त बचखेती, कमला मलाड़ा आदि मुख्य रूप शामिल हैं।

रैली व प्रदर्शन कार्यक्रम में 18 जून 2025 (बुधवार) को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक, जड़ सेक्टर, कार रोड में एकत्र होकर एक विशाल जनसभा की जाएगी और उसके पश्चात लालकुआं तहसील तक जुलूस और ज्ञापन दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *