Advertisement

घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से छह साल की बच्ची घायल

हरिद्वार, -:शादी की शहनाइयों की गूंज को अचानक हुई एक लापरवाह हरकत ने जश्न को चीख-पुकार में बदल दिया। शनिवार को हुई एक शादी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक मासूम की मुस्कान छीन ली। छर्रे लगने से छह साल की बच्ची भूमिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना उस वक्त की है जब दूल्हे की घुड़चढ़ी की रस्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान दूल्हे के पिता जनेश्वर चौहान ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। एकाएक चली गोली के छर्रे पास ही खड़ी बच्ची भूमिका पुत्री चंद्रपाल, निवासी महाराजपुर, लक्सर को जा लगे। खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया।

गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां

फायरिंग करने वाला आरोपी फरार है और कई रिश्तेदार भी घटनास्थल से भाग निकले घायल का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार, फायरिंग करने वाला आरोपी फरार है और कई रिश्तेदार भी घटनास्थल से भाग निकले हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और हथियार के लाइसेंस की वैधता के साथ-साथ इसके दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *