Advertisement


पिथौरागढ़,

गंगोलीहाट निवासी वृद्ध महिला चम्पा पंत, पत्नी स्व० हेम चंद्र पंत निवासी गंगोलीहाट ने अपने भूमि विवाद के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आज जिलाधिकारी कार्यालय का रुख किया। महिला ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने का अनुरोध किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला चम्पा पंत, पत्नी स्व० हेम चंद्र पंत ग्राम- जी.आई.सी.रोड गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ की निवासी हैं। उनका लंबे समय से भूमि से जुड़ा विवाद चल रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके पूर्वजों की भूमि पर दूसरे पक्ष ने जबरन कब्जा कर लिया है और उस भूमि को बिना इनकी अनुमति के विक्रय किया जा रहा है, इस मामले में वृद्ध महिला ने बताया है कि इस भूमि विवाद का मामला न्यायालय राजस्व परिषद में वर्तमान में विचाराधीन है, तथा बिना मामले के फैसले के उनकी भूमि को विक्रय किया जा रहा है जिससे उन्हें लगातार उत्पीड़न और मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने वृद्ध महिला की समस्या को गंभीरता से सुना और उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे तत्काल इस भूमि विवाद की गहनता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने महिला को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें उनका हक अवश्य मिलेगा।
वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *