Advertisement

नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पिता और पुत्री ने कथित रूप से ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय गोपाल दत्त जोशी और उनकी 21 वर्षीय पुत्री भाग्यश्री जोशी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैनीताल के पास स्थित बजून गांव में दोनों ने अज्ञात कारणों से ज़हर का सेवन किया। जब तक ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई, तब तक दोनों की हालत अत्यंत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पट्टी पटवारी सईबुद्दीन मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पटवारी सईबुद्दीन ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक की लहर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *