समाचार सारांश टीम नेटवर्क (हल्द्वानी)

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

जिला/महानगर कांग्रेस के सयुक्त तत्वावधान में “कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर” का किया गया आयोजन।

नैनिताल जिला और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सयुक्त रूप से आज स्वराज आश्रम हल्द्वानी में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का सफल शुभारंभ किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, जनसंपर्क कौशल एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना था।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा और प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी श्री नवप्रभात द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों से समाज सेवा, अनुशासन और जनहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षक मृणाल पंत और सीताराम द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए गए, जिनमें मुख्य रूप से संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास, संवाद कला और सामुदायिक समस्याओं के समाधान जैसे विषय शामिल रहे।
प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस 120 से अधिक कांग्रेसियों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। प्रशिक्षण के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

प्रथम दिवस के प्रशिक्षण शिविर का समापन हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश के संबोधन के उपरांत हुवा।
सुमित हृदयेश ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में बिन्दुखत्ता, हलद्वानी, लालकुआ, बरेली रोड, नैनिताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, रामनगर, कालाढूंगी, गौलापार, बेतालघाट आदि क्षेत्रों से कांग्रेसजनों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक ललित फ़र्श्वान, ललित जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश कबढ़वाल ,भोला भट्ट, खज़ान पांडे, मनोज शर्मा, भुवन दरमवाल, प्रताप बर्गली, भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, महानगर महिला अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, सुमित लोहनी, जया कर्नाटक, मलय बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, तारा नेगी, कुंदन नेगी, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, हेमन्त पाठक, संजय किरौला, महेश काण्डपाल, पुष्कर दानू, उमेश कबड़वाल, कौशलेंद्र भट्ट, देवेंद्र चुनोतिया, मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, मयंक भट्ट, नीरज तिवारी, अनुपम कबड़वाल, भुवन पांडे, गिरीश पांडे, रॉकी बृजवासी, डी.के. डालाकोटी, रमेश तिवारी, अमित रावत, हेमन्त बगड़वाल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *