हरिद्वार। इब्राहिमपुर पथरी में एक बारात की बस में सीट को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के मामा की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

जानकारी के मुताबिक बीती 11 मई को थाना पथरी के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी युवक शाहरुख की बारात के दौरान बस में दुल्हे के मामा मुजम्मिल ने छोटे बच्चो को सीट न होने के चलते बस से नीचे उतारा गया था, जिससे नाराज होकर उसी गांव के निसार आदि की ओर से की गई मार पीटाई के कारण मुजम्मिल की मृत्यु हो गई थी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गये थे।
सूचना मिलने पर थाना पथरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर भौतिक तथा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गये। शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने के साथ ही मृतक के मामा इमरान की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पथरी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

प्रकरण की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की ओर से दिए गए निर्देश पर आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सभी सम्भावित स्थानो पर गहन तलाशी अभियान चलाते हुए 13 मई की रात अलीपुर स्थित आम के बाग के पास से घटना में शामिल दो आरोपियों निसार एवं आदिल को दबोचा। पकड़े गए हत्यारोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की फुंकनी और संडासी बरामद की है।

पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि मृतक ने बारात की बस से सिर्फ उनके परिवार के छोटे बच्चो को जबरदस्ती उतार दिया था, जिसके बाद विवाद तूल पकड़ गया था और विवाद गाली गलौच और मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की फुंकनी, संडासी से पीट पीटकर मुजम्मिल की हत्या कर दी।

और विवाद गाली गलौच और मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की फुंकनी, संडासी से पीट पीटकर मुजम्मिल की हत्या कर दी।

पकड़े गए आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम निसार और आदिल निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी बताया है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, एसएसआई यशवीर सिहं नेगी, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल अजीत तोमर, ब्रहमदत्त जोशी, नारायण सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *