Advertisement

रुद्रपुर। होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसका पता चलते ही पुलिस ने किशोरी को छुड़ा लिया। पीड़िता के स्वजन का आरोप है कि पुत्री को नौकरी का लालच देकर आरोपित नेपाल ले जाकर बेचना चाहते थे।

मामले में पीड़िता की दोस्त और आरोपित व्यापारी पर पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात शहर निवासी व्यापारी किशोरी को अपने साथ होटल में ले गया था। इसका पता चलने पर वहां पहुंची व्यापारी की पत्नी ने पति को धुन दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई थी। हालांकि तब दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

अब किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री है। रुद्रपुर निवासी महिला बाजार ले जाने के बहाने उसे काशीपुर बाईपास रोड स्थित होटल ले गई।

वहां व्यापारी पहले से मौजूद था। इस दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस के 112 पर काल किया। तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पुत्री को मुक्त कराया।

पीड़ित का आरोप है कि व्यापारी नौकरी का लालच देकर उसकी पुत्री को नेपाल में बेचने की फिराक में था, जिसके बाद वह उसे देह व्यापार में धकेल देता।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता को होटल ले जाने वाली माही और आरोपित व्यापारी पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। बताया कि होटल पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जां के आदेश दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *