Advertisement

मेरठ। जनपद में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की तैयारी मेरठ पुलिस ने कर ली है। सौरभ हत्याकांड में आरोपी सौरभ की पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल के खिलाफ चार्जशीट सोमवार को यानी आज कोर्ट में दाखिल की जाएगी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने चार्जशीट का अवलोकन कर लिया है, इंदिरानगर निवासी सौरभकी तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर

सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले जाकर उसके टुकड़े किए थे। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए थे।

शव के कई टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भर कर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया था। फिलहाल दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं। इस मामले में विवेचक इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी ने एक सप्ताह पूर्व

एएसपी ब्रह्मपुरी की पेशी में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि सोमवार को कोर्ट में चार्जशीट को दाखिल किया जाएगा। दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चार्जशीट में यह भी शामिल किया गया है कि मृतक सौरभ का सिर काटकर साहिल बैग में अपने घर ले गया था। सौरभ के बाकी अंग आरोपियों ने नीले ड्रम में डाल दिए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *