Advertisement

हल्द्वानी। शहर की ठंडी सड़क पर रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लेडीज़ कपड़ों के शोरूम में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, और वहां रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुआं उठता देख पास के दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एक दुकानदार ने बताया, “हमने जैसे ही ऊपर से काला धुआं निकलता देखा, तुरंत दमकल को कॉल किया। कुछ ही मिनटों में आग बेकाबू हो गई थी।”

शोरूम मालिक का कहना है कि दुकान में लाखों रुपये का माल मौजूद था, जो पूरी तरह जल गया। प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन करने और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *