रूद्रपुर)- मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना ने बताया कि खरीफ मौसम वर्ष 2025 में उगाई जाने वाली धान की फसल हेतु कृषक भाई 01 मई के उपरान्त धान की नर्सरी लगाने का कार्य एवं 01 जून 2025 से धान रोपाई का कार्य बिना किसी प्रतिबन्ध के साथ कर सकते है।
उन्होने बताया कि दैवीय/प्राकृतिक आपदा से होने वाली धान की फसल को क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत कृषक बन्धु रू0 792.89 प्रति एकड की प्रीमियम धनराशि का भुगतान कर रू0 39644.53 प्रति एकड का फसल बीमा क्षेमा जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी से करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए अर्पण कुमार जिला समन्यवक, क्षेमा जनरल इन्स्योरेन्स कम्पनी मो० न0-9536241931 पर सम्पर्क कर सकते है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

उन्होने बताया कि खरीफ मौसम वर्ष 2025 हेतु जनपद में कृषि विभाग के समस्त न्याय पंचायत स्तरीय कृषि निवेश केन्द्रों में धान की एच०के०आर०-47, पन्त धान-26, पूसा बासमती-1509, 1637 प्रजातियाँ, उर्द की पी०यू०-08, 09, 10, 12 प्रजाति, मूंग की पन्त मूंग-09 एवं सोयाबीन की पी०एस०-1368. 26 प्रजातियों विक्रय हेतु उपलब्ध है। साथ ही समस्त कृषि निवेश केन्द्रो में कृषि रक्षा रसायन एवं सूक्ष्म पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में विक्रय हेतु उपलब्ध है। उन्होने बताया कि जनपद में कृषकों को कृषि यंत्रो से लाभान्वित किये जाने हेतु समाम योजना के अन्तर्गत भारत सरकार से मई माह के अन्तिम सप्ताह तक कृषि यंत्रो के लक्ष्य प्राप्त होने की सम्भावना है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *