Advertisement

नैनीताल

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्व विभाग और कुमाऊं मंडल विकास निगम, इण्डेन गैस सर्विस बेतालघाट की टीम द्वारा शनिवार को ब्लाॅक बेतालघाट के अन्तर्गत गरमपानी/खैरना के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घेरलू गैस के दुरुप्रयोग की जांच हेतु संघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 9 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कुल 12 गैस सिलेंडर घरेलू पाए गए। कार्यवाही करते हुए प्रतिष्ठानों में पाए गए घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर प्रबंधक इंडेन गैस सर्विस सुपुर्द किए गए। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सरना सुनीति रावत, पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा अनीता पंत, विजय सिंह, रवि पांडे, मोहन चंद्र काण्डपाल, कुंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *