Advertisement

सीएम के हेलीकाप्टर ने यमुनोत्री – हेलीपेड पर की सफल लैंडिंग

बड़कोट

  • उत्तराखंड चारधाम यात्रा – 2025 – का शुभारम्भ 30 अप्रैल को –
  • यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा, उससे पहले यमुनोत्री धाम से एक सुखद खबर मिली है! रविवार को दोपहर यहां – गरुड गंगा के निकट नव निर्मित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर ने सफल ट्रायल लैंडिंग की ! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – के सरकारी हेलीकॉप्टर ने रविवार – को यमुनोत्री धाम के हेलीपैड पर सफल लैंडिंग की। कुछ देर हेलीपैड पर रुकने के बाद – हेलीकॉप्टर वापस देहरादून रवाना हुआ। इससे कयास लगाए जा रहे – हैं कि सीएम धामी आगामी 30 – अप्रैल को धाम के कपाटोद्घाटन – पर यमुनोत्री पहुंच सकते हैं। यमुनोत्री – धाम में गरूड़गंगा के समीप हैलीपैड का निर्माण पूरा कर दिया गया है। – उसके बाद से वहां पर लगातार हेलीकॉप्टरों के सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास चल रहा है।

-पहले यूकाडा के हेलीकॉप्टर ने वहां

दो दिन सुरक्षित लैंडिंग की। यमुनोत्री धाम में हेलीपेड निर्माण होने से अब हेलीकाप्टर के माध्यम से यात्रा करने वाले श्रधांलुओं को भी सहुलियत होगी, तथा समय की बचत भी
होगी ! अब तक हेलीकाप्टर से आने वाले श्रधांलुओं को खरसाली हेलीपेड से घोड़ा खच्चर – डंडी कंडी या पैदल पांच किलोमीटर की चढ़ाई पार कर यमुनोत्री दर्शन को जाना पड़ता था !

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *