उत्तर प्रदेश में मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाये जा रहे सूबे के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा। योगी यहां करीब 20 मिनट रहे और उन्होंने एक्सप्रेस वे पर लगभग पांच किलोमीटर तक जाकर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

योगी ने गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगे यूपीडा के अधिकारियों से प्रगति को लेकर वार्ता की और कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। छतीस हजार करो की लागत से 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस का कार्य नवंबर तक पूरा होना है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज हरदोई जिले के तहसील बिलग्राम के हसनपुर गोपाल गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। वहां पर बनाये गए कॉटेज में उन्होंने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, जिलाधिकारी हरदोई मंगला प्रसाद सिंह सिंह के अलावा गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगी यूपीडा के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर जानकारी हासिल की।

सूबे के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे के कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया

हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री का वाहनों का काफिला अधिकारियों के साथ करीब 5 किलोमीटर तक गंगा एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए निकला। निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद पर गंगा एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए निकल गए जलालाबाद में वायु सेवा के लिए हवाई पट्टी का भी एक्सप्रेसवे पर निर्माण किया गया है, जिस पर मई के पहले सप्ताह में अभ्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल गंगा

एक्सप्रेस-वे का काम नवंबर तक पूरा होना है। आज के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और यूपीडा के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री गंगा एक्सप्रेस-वे पर अब तक कराए कार्यों की हकीकत देखने के लिए हरदोई के साथ ही शाहजहांपुर के पीरू गांव और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के आलमनगर बांगर के पास भी गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत 36230 करोड़ रुपये है। गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गांव से शुरू होगा और प्रयागराज में एनएच 19 पर जुदापुर दादू गांव के पास खत्म होगा। खास बात है कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा और सिक्स लेन में बनाया जा रहा है भविष्य में इसे आठ लेन में भी किए जाने की गुंजाइश रखी गई है, यह यूपी का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा जिस पर का सबसे अधिक फोकस है। इस एक्सप्रेस में का भूमि पूजन 18 दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर जिले में किया था।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *