रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां काशीपुर रेलवे स्टेशन से टेम्पो में बैठ गदरपुर लौट रही महिला के साथ टेम्पो में सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने टेम्पो चालक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी नशे के आदी हैं। जानकारी के अनुसार महिला काशीपुर रेलवे स्टेशन से टेम्पो में बैठ कर अपने घर केलाखेड़ा लौट रही थी। तभी दो आरोपियों द्वारा उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान चालक टेम्पो को हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ाता रहा। गदरपुर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टेंपो, लूटी गई नकदी, चांदी की पायल और महिला के अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और 16 अप्रैल की रात्रि में चैती मेला देखने काशीपुर गए हुए थे। 17 अप्रैल को वह काशीपुर स्टेशन से सवारियों को भरकर गदरपुर की और लौट रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता महिला के बेटे ने 24 अप्रैल 2025 को तहरीर सौंप कर बताया कि 16 अप्रैल 2025 की सायं उसकी मां अपने मायके दिल्ली से अपने घर गदरपुर आ रही थी। 17 अप्रैल की सुबह लगभग चार बजे वह काशीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी। वहां से वह एक टेम्पो में बैठी, जिसमें पूर्व से 4 से 5 लोग बैठे हुए थे। इनमें से कुछ दूरी के बाद दो महिलाएं उतर गई थी। जिसके बाद दो व्यक्ति महिला से अभद्रता करने लगे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *