Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क(देहरादून) कमर्शियल स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर कारोबार करने वालो पर जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीम, ने पूर्ति निरीक्षक विजय कैतूरा, शशांक चौधरी, रजत नेगी एवं विजय नैथानी की टीम ने जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के संबंध में छापेमारी कर अनेक घरेलू सिलेंडरों को जब्त किया है।
टीम ने 14 कांवली रोड श्रीमती लक्ष्मी काजल जयसवाल पत्नी श्री विपिन जयसवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की, जिसमें कुल 09 घरेलू गैस सिलिंडर (4 बड़े घरेलू सिलिंडर, 5 किलोग्राम का 1 सिलिंडर, 3 किलोग्राम के 3 सिलिंडर, और 2 किलोग्राम का 1 सिलिंडर) ज़ब्त किए गए। जब्त किए गए सिलिंडरों को दून गैस सर्विस, चकराता रोड के सुपुर्द कर दिया गया।
इसके अलावा संयुक्त टीम ने शास्त्री नगर खाला (समय: सायं 5:10 बजे)
एक अन्य छापेमारी के दौरान, जयपाल सिंह (पुत्र श्री मिट्ठ लाल)के प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में अवैध रीफ़िलिंग करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ही अवैध रीफ़िलिंग की सूचना 100 नंबर पर देकर पुलिस को बुलाया गया।
मौके से जब्त सामग्री:

  • 1 रीफ़िलिंग किट
  • 1 तराज़ू
  • *4 घरेलू गैस सिलिंडर– *3 छोटे गैस सिलिंडर*
    उक्त मामले में **थाना वसंत विहार में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।।
Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *