कालाढूंगी-: मंगलवार की रात्रि कालाढूंगी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में मंगलवार की रात्रि एक गड़प्पु जंगल एक बाइक सड़क हादसा हो गया, कालाढूंगी पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी, जबकि बाइक सवार को अत्यधिक चोट लगने से उसकी मृत्यु हो चुकी थी, पुलिस ने मृतक की पहचान 39 वर्षीय हिमांशु पाल पुत्र पृथ्वीपाल निवासी मल्लीताल नैनीताल के रूप में हुई। यह हादसा कैसे हुआ किसी जंगली जानवर से बाइक टकराई या कोई अज्ञात वाहन से यह हादसा हुआ इसका अभी पता नहीं चल सका है।
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
