Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड टनकपुर में आवारा सांड ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने सांड को मार कर भगाया तथा घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया जहां कांस्टेबल का इलाज जारी है।
बुधवार को सुबह एक आवारा सांड नें टनकपुर के राजाराम चौक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे जवान घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में उप जिला अस्पताल लें जाया गया जहाँ उसका उपचार जारी हैं।
बताया जाता है कि कांस्टेबल धीरज विश्वकर्मा राजाराम चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर थे, तभी बैल ने पीछे से आकर उन्हें टक्कर मार दी, और कांस्टेबल पास खड़ी साइकिल पर जा गिरे। घटना के बाद तुरंत कांस्टेबल को घायल अवस्था में उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *