Advertisement

टिहरी। मंगलवार को थौलधार ब्लॉक के बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ, जब एक कार ग्राम डांग से ज्वारना जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर सिंवालीपातल के पास चुल्यू नामेतोक में करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने जैसे ही दुर्घटना का पता चला, वे मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार चालक प्रेमलाल (52), पुत्र मंगललाल, ग्राम पिराड़ी कंडीसौड़ की मौत हो चुकी थी। वहीं, मनवीर (32), पुत्र मंगलू, ग्राम डांग, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से बाहर निकाला और उसे निजी वाहन से चंबा के नीजि अस्पताल पहुंचाया।

प्रभारी थानाध्यक्ष टीकमराम चौहान ने बताया कि मृतक प्रेमलाल अपने रिश्तेदार खिलपत सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने के बाद, मनवीर के साथ किसी काम से ज्वारना जा रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने भी मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की देरी पर नाराजगी जताई और बताया कि स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया था, लेकिन काफी समय बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद घायल को निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *