Advertisement

हल्द्वानी-: क्षेत्र के लिए बड़ी दुखद भरी खबर है गोरापड़ाव के पूर्व प्रधान महेंद्र नेगी की अचानक मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि नेगी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले उन्हें पीलिया हुआ जिसका लगातार हल्द्वानी में इलाज चल रहा था। अचानक ही पीलिया बढ़ गया इसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में दिखाया गया। लेकिन वहाँ इलाज नहीं मिला उसके बाद उनको दिल्ली के शंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके मित्र और खड़कपुर के प्रधान शंकर जोशी ने जानकारी दी कि पीलिया ज्यादा बिगड़ा हुआ था। पीलिये के कारण उनके मल्टी ऑर्गन्स फेल हो गए जिसके कारण से आज सुबह दिल्ली में उनका निधन हो गया है। उनके निधन के बाद पूरे सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र ने लोगों में शोक की खबर हैं।

23 अक्टूबर को उनकी माताजी का वार्षिक श्रद्ध था जिसमें वह पूरी तरह से स्वास्थ्य थे। लेकिन अचनाक ऐसी खबर आने से सभी लोग हैरान हैं। वह कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य के तौर पर लगातार जनता के साथ जुड़े रहें हैं। वह गोरपड़ाव से प्रधान रहें थे वर्तमान में उनकी पत्नी जयंती नेगी भी प्रधान रही हैं। वह अपने पीछे 1 बेटा और 2 बेटी छोड़ गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *