टिहरी-: उत्तराखंड में मानव वन्य जीव के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना टिहरी जनपद की है यहां ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया की राज (03) अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। उसकी मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता नहीं चला, जिसके बाद आसपास के लोग वहां आ गए तथा लोगों ने खोजबीन प्रारंभ की जिसके बाद लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। जिसके बाद डान गेरा तोक में झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की वन विभाग की टीम मोके पर पहुंच गई। जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *