Advertisement

हल्द्वानी समाचार सारांश टीम नेटवर्क

सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी सम्भाग डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के अनुपालन में अनाधिकृत एवं नियम विरुद्ध संचालन करने वाले वाहनों के विरुद्ध जनपद नैनीताल में चैकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसमें 04 प्रवर्तन दलों के द्वारा 02 दिनों में 186 वाहनों के चालान किये तथा 22 वाहनों को सीज किया गया। चालान वाहनों में ट्रक, बस, ऑटो, टैक्सी / मैक्सी, टैक्सी बाईक आदि सम्मिलित हैं। चैकिंग अभियान हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, किच्छा मार्ग पर संचालित किया गया।
चैकिंग अभियान के अन्तर्गत बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना डीएल, बिना बीमा, बिना कर, सीट बेल्ट नहीं लगाने, हेलमेट नहीं पहनने, नो पार्किंग आदि अभियोगों में प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। चालान वाहनों में 48 नो पार्किंग के अभियोग में किये गये। चैकिंग अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र, परिवहन कर अधिकारी, गुरुमुख सिंह, गोविन्द सिंह, प्रमोद कर्नाटक, परिवहन उप निरीक्षक आर०सी० पवार, देव सिंह, गिरीश काण्डपाल आदि रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *