Advertisement

पहाड़ों में पनप रही चरस की खेती को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है इस सबके बीच SOG/ANTF बागेश्वर पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र से 1.032 कि0ग्राम अवैध चरस के साथ बरेली (उ0प्र0) निवासी 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत SOG प्रभारी निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान ताकुला रोड आर०टी०ओ० ऑफिस से लगभग 100 मीटर पहले संदिग्ध देखे जाने पर रवि कपूर पुत्र मनोज कपूर निवासी देवचौरा, थाना अमोरा, जिला बरेली(उ०प्र०) उम्र 25 वर्ष को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 616 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। साथ ही राजकुमार उर्फ़ राजा पुत्र मोहन लाल कश्यप निवासी ग्वालागली सुभाष नगर थाना सुभाष नगर, उम्र 28 वर्ष जिला बरेली(उ०प्र०) के कब्जे से 416 ग्राम अवैध चरस, बरामद की गयी। मौके से कुल 1.032 कि0ग्राम अवैध चरस के साथ दोनो अभियुक्तों को मय चरस के गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। बागेश्वर न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *