Advertisement

यातायात नियमो को ठेंगा दिखाने वाले को दून पुलिस लायी घुटनों पर

कार की छत तथा खिडकियों से बाहर निकलकर रौब झाड़ना युवकों को पड़ा महंगा

देहरादून (समाचार सारश)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा कार सवार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिये थे निर्देश

पुलिस द्वारा दोनों युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर वाहनों को एम०वी० एक्ट में किया सीज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें 01 थार तथा 01 कार में सवार कुछ युवकों द्वारा वाहनों की छत पर तथा खिडकियों से बाहर निकलकर यातायात नियमो का उल्लंघन किया जा रहा था, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अधिनस्त अधिकारियों को कार सवार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित व्यक्तियों को कोतवाली लाकर उनके पुलिस एक्ट में चालान करते हुए दोनों वाहनों को सीज किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *