Advertisement

सोमवार को फिर बड़ी दुर्घटना हुई है नदी में नहाते समय फिर हादसा हुआ जिसमें दो बच्चियों के बहने की खबर है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान प्रारंभ कर दिया है घटना राय वाला क्षेत्र की बताई जाती है।
सोमवार को समय करीब 11:30 बजे गीता कुटीर घाट हरिपुर कला में हरिपुरकलां निवासी दो परिवारो के पांच बच्चे व एक महिला घाट से आगे गंगा जी में नहा रहे थे, इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे अपने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में 02 बच्चियां गंगा जी मे बह गई। सूचना पर चौकी हरिपुर कला व थाना रायवाला से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा घटना के संबंध में sdrf की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया, मौके पर पुलिस तथा SDRF की टीम द्वारा नदी में बही दोनों बच्चीयों की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

नदी में बही बच्चियों के नाम :-

1- साक्षी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 15 वर्ष
2- वैष्णवी पुत्री अनिल निवासी गली न0 03, हरिपुरकलां, रायवाला, उम्र 13 वर्ष

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *