Advertisement

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; सात बाइक बरामद
सितारगंज। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर सितारगंज पुलिस ने की।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच सितारगंज क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले दर्ज हुए थे। जांच के दौरान छह अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सूरखी नदी पुल के पास घेराबंदी कर रोहित ढाली (36) निवासी निर्मलनगर, शक्तिफार्म और इन्द्रजीत बढ़ई (25) निवासी राजनगर, शक्तिफार्म को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने सितारगंज, बरा और किच्छा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर सात बाइक बरामद हुईं, जिनमें तीन सितारगंज में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। शेष चार मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सड़क किनारे, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर खड़ी बाइकों की रेकी कर उन्हें चोरी करते थे और बाद में नंबर प्लेट हटाकर कम कीमत पर बेच देते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *