Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क चंपावत

कैबिनेट बैठक के लिए तैयारियां गतिमान, उत्तराखंडी लोक-शैली से भव्य रूप में की जा रही सजावट

जनपद चंपावत में पहली बार आयोजित होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक (कैबिनेट बैठक) के लिए प्रशासनिक तैयारियां गतिमान हैं। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन चंपावत द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुस्तैद की जा रही हैं।
आयोजन स्थल NHPC परिसर भवन बनबसा एवं अन्य स्थलों को विशेष रूप से उत्तराखंड की पारंपरिक और समृद्ध लोक-संस्कृति की थीम पर सजाया गया है।

भवन की दीवारों और प्रांगण में उकेरी गई ऐंपण कला राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की एक जीवंत झलक प्रस्तुत कर रही हैं, जो यहां आने वाले सभी अतिथियों और वरिष्ठ महानुभावों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

मुख्य बैठक स्थल से लेकर अतिथियों के प्रवास, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा कर शेष बचे कार्यों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *