Advertisement

(उधम सिंह नगर) दो लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ दो नशा तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी बंडिया भट्टा, प्राइमरी स्कूल के पास, किच्छा, कोतवाली किच्छा, ऊधम सिंह नगर जिसके कब्जे से पुलिस ने 607 ग्राम चरस तथा दूसरे तस्कर प्रदीप कुमार पुत्र महेश प्रकाश, निवासी बंडिया भट्टा, शिव मंदिर के निकट, कोतवाली किच्छा, ऊधम सिंह नगर जिसके कब्जे से पुलिस ने 416 ग्राम चरस के अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।

बीते रोज सितारगंज रोड, किच्छा हाईवे के पास से चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया बरामद जिनके कब्जे से पुलिस को चरस बरामद हुई चरस की अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये से अधिक की बताई जाती है। पुलिस ने चरस के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को 131/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, कांस्टेबल मानवेंद्र धोनी, विजय. दीपचंद लोहनी आदि थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *