जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार
रुद्रपुर। जुलूस के दौरान हथियार लहराकर दहशत फैलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध कापे और एक फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने डीजे लगे टाटा 407 और एक बाइक को भी सीज किया है।
पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को श्याम टॉकीज तिराहे के पास एक टाटा 407 में तेज आवाज में डीजे बजाकर जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में हथियार लहराते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे वाहन को यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया और उसे एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में सीज कर दिया। पुलिस के निर्देशों के बावजूद मौके से नहीं हटने पर तीन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
इसके बाद 16 अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास घेराबंदी कर राजीव, हर्ष उर्फ भोला और अभिषेक उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। तलाशी में अभिषेक के पास से फोल्डिंग चाकू मिला, जबकि राजीव और हर्ष की निशानदेही पर झाड़ियों से दो अवैध कापे बरामद किए गए।
जांच के दौरान पुलिस ने अभय विश्वकर्मा, मो. हसन और सक्षम राजपूत को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर जुलूस में हथियार लहराने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बरामदगी: दो अवैध कापे, एक फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू, एक स्प्लेंडर बाइक और एक टाटा 407 डीजे वाहन।
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false} 