Advertisement

खड़गे की हल्द्वानी रैली से पहले कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी कुमारी शैलजा, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी, 6 अगस्त। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा 7 अगस्त (शुक्रवार) को हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
प्रेस वार्ता दोपहर 3:00 बजे होटल सौरभ, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित होगी। इस दौरान कांग्रेस की ओर से 8 अगस्त को होने वाली मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर जानकारी साझा की जाएगी।
प्रेस वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी तथा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *