Advertisement

नैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमनाथतीर्थ यात्रियों हेतु जनपद से चयनित होने वाले 40 तीर्थयात्रियों की चयन प्रक्रिया पूरी करने के दिए दिशा निर्देश।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत सोमनाथ तीर्थयात्रा हेतु जनपद नैनीताल से 40 तीर्थयात्रियों का होगा चयन। आवेदन हेतु 2 दिन का समय।

संस्कृति विभाग उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार दिनांक 02 जुलाई 2026 के क्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की अखण्ड आस्था के 1000 वर्ष एवं सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद नैनीताल से तीर्थयात्रियों का चयन किया जाएगा।
शासन के निर्देशानुसार 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित सोमनाथ तीर्थयात्रा हेतु जनपद से अधिकतम 40 तीर्थयात्रियों का चयन किया जाना है।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में जनपद स्तर पर चयन समिति का भी गठन किया गया है
जिसमें मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अध्यक्ष, अपरजिलाधिकारी (वि/रा) नैनीताल को सदस्य, जिला विकास अधिकारी नैनीताल को सदस्य, सचिव जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल को सदस्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल को सदस्य, नामित किया गया है।
शासनादेश में वर्णित पात्रता एवं निर्धारित श्रेणियों के अनुसार इच्छुक व्यक्तियों से 2 दिवस के भीतर आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन कर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार निर्धारित 11 समूहों में से अधिकतम 40 तीर्थयात्रियों का चयन सुनिश्चित करना। आवश्यकता अनुसार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी चयनित यात्रियों की सूची अनुमोदनार्थ जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। चयनित यात्रियों के पहचान पत्र, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करना होगा। तीर्थयात्रियों की जनपद स्तर से ही फोटोयुक्त आई-डी तैयार कर नोडल अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित कराना। इसके साथ ही समिति यह सुनिश्चित करेगी कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हो।
तीर्थयात्रा के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुचारु संचालन हेतु जनपद नैनीताल से चयनित तीर्थयात्रियों के समन्वय, आवागमन, मार्गदर्शन एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, भीमताल राहुल सिंह, मो. नम्बर 8791336681 को जनपद नैनीताल हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी अपने सहयोग हेतु अपने विभाग से एक स्वयंसेवक (Volunteer) भी नामित करेंगे।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि चयनित तीर्थयात्रियों द्वारा जनपद स्तर से यात्रा प्रस्थान स्थल तक आवागमन की व्यवस्था, यात्रा अवधि में जनपद के प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व, फोटोयुक्त पहचान-पत्रों का सत्यापन एवं हस्ताक्षर तथा संबंधित विभागों से समन्वय समयबद्ध रूप से पूर्ण हो।

*जिलाधिकारी ने
नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, उप श्रमायुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एवं क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्धारित 11 समूहों से इच्छुक तीर्थयात्रियों के आवेदन-पत्र प्राप्त कर 2 दिनों के भीतर गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने इच्छुक पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वह शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 2 दिवस के भीतर संबंधित विभाग/कार्यालय के माध्यम से जिला विकास अधिकारी कार्यालय, नैनीताल में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु नोडल अधिकारी राहुल सिंह, मो. 8791336681 से संपर्क किया जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *