UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: 708 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) एवं वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के 708 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क सभी वर्गों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग) के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस अथवा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है। इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 27 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

आयोग ने बताया है कि परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन (विज्ञापन संख्या 12 परीक्षा-2026) का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *