समाचार सारांश टीम नेटवर्क हल्द्वानी

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से की मुलाकात, अफवाहों पर न दें ध्यान : प्रशासन

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर आमजन में फैल रही भ्रांतियों के बीच कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट एवं हल्द्वानी विधानसभा कांग्रेस संगठन के बीएलए-1 डॉ. मयंक भट्ट ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष यह विषय रखा कि आमजन में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि SIR प्रक्रिया समय से पहले समाप्त कर दी गई है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि ऐसी सभी बातें पूरी तरह भ्रामक एवं अफवाह हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 30 जून तक बूथ स्तर पर मतदाताओं से प्रपत्र प्राप्त किए गए हैं। इसके बाद 7 जुलाई तक प्राप्त सभी प्रपत्रों का डिजिटलीकरण (Digitalization) कर उनकी जांच एवं सूची तैयार की जाएगी। 14 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 14 जुलाई से 14 सितंबर तक लगभग दो माह की अवधि में जिन पात्र मतदाताओं का नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो पाया होगा, वे दावा प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने अधिकारों का प्रयोग करें।

बीएलए-1 डॉ. मयंक भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक का नाम प्रारंभिक सूची में नहीं आता है, तो उसके पास 14 जुलाई से 14 सितंबर तक अपना नाम जुड़वाने का पूरा अवसर उपलब्ध रहेगा।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत प्रशासनिक एवं निर्वाचन अधिकारियों से ही संपर्क करें।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *